Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली के नए अधिशासी अधिकारी पवन शर्मा ने बुधवार दोपहर अपना कार्यभार संभाला है। वही यहां से स्थानांतरित हुए अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव को मण्डल ने विदाई दी गई।
गौरतलब है कि मंगलवार को जारी स्थानांतरण सूची में निवर्तमान अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव को श्रीमाधोपुर लगाया गया है। जबकि उनकी जगह दूनी से पवन शर्मा को नियुक्त किया है। बुधवार को पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन यादव को रिलीव किया तथा नए अधिशासी अधिकारी को कार्यभार सौपा। इस दौरान नए व पुराने दोनों अधिशासी अधिकारी का बंधाकर स्वागत किया गया। इसी तरह कनिष्ठ अभियंता चंद्रप्रकाश चौधरी का भी श्रीमाधोपुर स्थानांतरण होने पर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय की स्थानांतरित हुए अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव ने करीब 6 माह के कार्यकाल के दौरान देवली में स्वच्छता, पॉलिथीन प्रतिबंध व यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यादव ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रयास किए थे।
इस दौरान पार्षद भीमराव जैन, रामनिवास मीणा, लोकेश लक्षकार, सत्यनारायण सरसड़ी, रामेश्वर सोनी, पंकज जैन, महेंद्र बैरवा, विनोद पुजारी, पवन सिंहल समेत कई पार्षद व कर्मचारी मौजूद थे।


