Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsखाद्य सुरक्षा दल के आने पर बंद हुई दुकानें

खाद्य सुरक्षा दल के आने पर बंद हुई दुकानें

शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान, बंद दुकानों को चिन्हित किया


Jahazpur News 21 फरवरी (आज़ाद नेब) शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा के जांच दल के बुधवार को जहाजपुर आने पर नगर के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर इधर-उधर हो गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा के जांच दल कुछ प्रतिष्ठानों के नमूने लेने मे कामयाब रहा।

सैंपल की सूचना पर बंद हुआ बाजार

दरअसल एक किराना व्यापारी की दुकान में सैंपल लिया गया तो यह बात पूरे बाजार में फैल गई और किराना व्यापारी आनंन फानन में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर वहां से भाग छूटे। बंद प्रतिष्ठानों को देख खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर लिया है जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा मिलावट खोरी के खिलाफ शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को शुद्ध आहार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर निरीक्षण एवं नॉमिनीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

मावा, मिठाई समेत खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

जहाजपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जाकर खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए हैं। मौके पर मोबाइल फूड टेस्ट लेब है। जिसके द्वारा मौके पर ही खाद्य पदार्थ की जांच की जा रही है। बालाजी मिष्ठान भंडार पर मावा, जलेबी, लड्डू जांच की गई। इसी प्रतिष्ठान पर टोस्ट व बिस्किट एक्सपायरी डेट के पाए गए। जिन्हें नष्ट किया गया है। दुकानदार को इस तरह के खाद्य पदार्थ न बेचने कि हिदायत दी। नाकोड़ा किराणा स्टोर से तेल, दालें, मसालों का नमूना लिया है। इसी प्रकार जोधपुर मिष्ठान भंडार से भी मावें की मिठाई के नमूने लिए हैं। सभी नमूनों को जन स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला अजमेर भिजवाया जाएगा।

इस दौरान डेयरी प्रतिनिधि दुर्गेश डीडवानिया, मोबाइल फूड लैब इंचार्ज प्रेमदत्त शर्मा एवं सुरक्षाकर्मी राजेश राणावत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d