Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा में शुक्रवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें नव प्रवेशित विद्यार्थियों का संस्था प्रधान रवि कुमार मीणा द्वारा तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।
विद्यार्थियों को मोली बांधकर कलम एवं पोथी भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित थे। इसी तरह आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, देवली में शनिवार को “विकसित भारत एम्बेसडर युवा कनेक्ट कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
सहायक आचार्य डॉ. सौरभ शर्मा ने ‘माई भारत’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में बताया, जो युवाओं को स्वयंसेवा और कौशल विकास के अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थियों ने भाग लिया और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन कॉलेज निदेशक नीलू अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ।



