Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpनगरीय विकास मंत्री खर्रा का देवली में स्वागत किया

नगरीय विकास मंत्री खर्रा का देवली में स्वागत किया

Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बुधवार सुबह भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह स्वागत मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की अगुवाई में किया गया।

जहां जयपुर से कोटा जाते वक्त नगर विकास मंत्री झाबर सिंह कार्यकर्ताओं को देखकर राजमार्ग के किनारे रुके। यहां मंडल कार्यकर्ताओं ने मंत्री का माल्यार्पण व बंधाकर का स्वागत किया तथा भगवान श्रीनाथ की तस्वीर भेंट की। मंत्री खर्रा ने कहा कि नगरीय विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा देवली के कार्यकर्ता यदि कोई बात हो तो वह उन्हें जरूर बताएं। इस दौरान भाजपा नेता महेश मंगल, राकेश ओसवाल, दिनेश जैन, नवल किशोर चतुर्वेदी, राजीव गोयल, रवि बलसोरा, रजनीश दीपक समेत मौजूद थे। वही अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव भी प्रोटोकॉल में थे। इसी तरह भाजपा नेता जितेंद्र सिंह चौधरी, राजकुमार मीणा, संजय सिंहल, सत्यनारायण साहू, अशोक दुबे, बद्रीलाल चौधरी ने मंत्री का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d