Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देवली में सजावट शुरू

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देवली में सजावट शुरू

भगवा झंडी व बैनर से अटा शहर


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम तीर्थ अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देवली में तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसके तहत देवली शहर में चौराहों व सड़कों को भगवा झंडियों, ध्वज व बैनर से सजाया जा रहा है।

वही रामभक्तों से आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भी आग्रह किया जा रहा है। दरअसल आयोजन को लेकर श्रीराम मंदिर आयोजन समिति नगर देवली बनाई गई। जिनके मार्गदर्शन में ही यह सजावट व तैयारी की जा रही है। देवली के ममता सर्कल, अंबेडकर सर्कल, पेट्रोल पंप चौराहा, जहाजपुर चुंगी नाका व पद्मावती सर्कल पर टेंट से सजावट की गई है। वहीं इन पर 20 जनवरी से लाइटिंग भी लगाई जाएगी। इसी तरह देवली नगर में 51 स्वागत द्वार अलग-अलग जगह बनाए जाएंगे। नगर पालिका मंडल की ओर से शहर के मुख्य बाजार में तिरंगा सजावट भी की जाएगी।

इससे पहले गत दो दिनों में शहर में डिवाइडर के बिजली के पोल पर भगवा ध्वज व झंडिया लगाई जा चुकी है तथा दुकानों पर बैनर भी लगाए जा रहे हैं। उधर, पटवा बाजार स्थित दुकानों पर मिट्टी के दीपक भी खरीदे जा रहे हैं। इस मौके पर देवली में दीपावली की भांति आतिशबाजी भी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d