Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceप्रतिदिन बह रहा है पानी, विभागीय अभियंता नहीं दे रहे हैं ध्यान

प्रतिदिन बह रहा है पानी, विभागीय अभियंता नहीं दे रहे हैं ध्यान


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के ममता सर्कल क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ठेकेदार व जलदाय विभाग के अभियंताओं पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ज्ञापन में क्षेत्रवासी संदीप काटिया, नरेश कीर, संजय, गोविंद, उमेश शर्मा ने बताया कि शहर में 5G नेटवर्क की केबल लाइन डालने का काम प्रगति पर है। यहां ममता सर्कल व सब्जी मंडी रोड पर दो जगह पर बड़े गड्ढे खोदे गए। जिससे जलापूर्ति लाइन फूट गई। लेकिन इसकी जानकारी देने की तीन सप्ताह बाद भी जलापूर्ति लाइन मरम्मत नहीं की गई। जिससे प्रतिदिन आपूर्ति के समय पानी सड़क पर बह रहा है। इस कीचड़ हो रहा है, पानी की बर्बादी तथा लोगों को परेशानी हो रही है। विभाग के सहायक व कनिष्ठ अभियंता को भी कहा गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और नहीं ठेकेदार की ओर से भी इसकी मरम्मत का प्रबंध नहीं किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d