Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली व शुद्धि आयुर्वेद क्लिनिक एंड हॉस्पिटल कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आयुर्वेद व पंचकर्म जानकारी शिविर का 18 जनवरी को तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में आयोजन होगा।
जन सेवा समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर व महामंत्री महावीर कुमार जैन ने बताया कि शिविर में गंभीर बीमारियों व आयुर्वेद पंचकर्म पद्धति के बारे में जानकारी दी जाएगी। वही आजीवन स्वस्थ व निरोग रहने के लिए आहार के बारे में बताया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे आयोजित होगा।


