लक्ष्य अनुरूप नहीं होने पर गंभीरता जाहिर की
Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव को लेकर प्रगतिरत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की मंगलवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने समीक्षा बैठक की। इसमें उपखंड क्षेत्र के सभी 16 सुपरवाइजर शामिल हुए।
बैठक में उखंड अधिकारी मीणा ने वन टू वन प्रत्येक सुपरवाइजर से अधीनस्थ प्रत्येक बीएलओ की ओर से पुनरीक्षण अभियान में अब तक 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्राप्त हुए प्रपत्र 6 की समीक्षा की। यहां अब तक प्रपत्र संख्या 6 का काम लक्ष्य अनुरूप नहीं हुआ। जिस पर उपखंड अधिकारी ने गंभीरता जाहिर कर पर्यवेक्षक को पुनरीक्षण अभियान में 22 जनवरी तक पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, सभी बीएलओ अपने भाग संख्या के निर्वाचन क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण करने, डोर टू डोर विजिट कर अधिक से अधिक नए मतदाताओं का पंजीयन कर आवंटित लक्ष्य प्राप्ति करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सभी सुपरवाइजर प्रतिदिन बीएलओ की रिपोर्ट समीक्षा कर कम प्रगति वाले बीएलओ के साथ विजिट करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यालय उनियारा से अभियान के उचित पर्यवेक्षक के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जो प्रतिदिन सुपरवाइजर व बीएलओ से संपर्क कर कार्य की प्रगति निर्वाचन शाखा को भेजेंगे। वही उपखंड अधिकारी ने विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं, जिन्होंने 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। ऐसे विद्यार्थियों के संस्था प्रधान से संपर्क कर उक्त छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में शत प्रतिशत पंजीयन करने को कहा। बैठक में चुनाव शाखा प्रभारी आशीष शर्मा समेत मौजूद थे।



