Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsइनसाइड स्टोरी : आर्थिक तंगी से परेशान था तो चोरी में हुआ...

इनसाइड स्टोरी : आर्थिक तंगी से परेशान था तो चोरी में हुआ शामिल

गत सोमवार रात एजेंसी में की थी वारदात, दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में गत सोमवार रात चोरी की वारदात के दौरान धरे गए आरोपी को पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस पड़ताल में यह सामने आया है कि उसके साथ एक आरोपी और था। जिसने ही उसे वारदात में शामिल किया है।

सहायक उपनिरीक्षक व अनुसंधान अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि यह आरोपी सत्यनारायण पुत्र महावीर प्रसाद वैष्णव निवासी जूनिया जिला केकडी है। दरअसल सत्यनारायण वैष्णव सोमवार रात एजेंसी स्थित एक मकान में चोरी की वारदात के दौरान पकड़ा गया था। लोगों ने सत्यनारायण को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में सामने आया कि आरोपी सत्यनारायण वैष्णव के साथ चोरी का मास्टरमाइंड मुकेश बैरवा भी शामिल था, जो उसे छोड़कर भाग छूटा।

पत्नी की डिलीवरी के लिए पैसे की जरूरत थी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सत्यनारायण वैष्णव ट्रेलर चालक है। वह वर्षों से ड्राइविंग का काम कर रहा है। लेकिन उसकी आर्थिक की स्थिति खराब है। वहीं उसकी पत्नी गर्भवती है तथा जल्द ही उसकी डिलीवरी होने वाली है। ऐसे में सत्यनारायण वैष्णव को पैसे की सख्त जरूरत थी। इस बीच उसे मोर टोडारायसिंह निवासी मुकेश बैरवा मिला। उनकी मुलाकात केकड़ी बस स्टैंड पर हुई। जहां से मुकेश, सत्यनारायण को देवली लेकर आया तथा अपने साथ काम करने की बात कही

वारदात से पहले शराब का सेवन किया

इस दौरान सत्यनारायण वैष्णव व मुकेश बैरवा दोनों ने शहर के कोटा रोड पर स्थित एक ठेके पर शराब का सेवन किया तथा करीब 7:30 बजे यह एजेंसी स्थित मोहम्मद हुसैन के सूने मकान पर पहुंचे। जहां से उन्होंने में गेट का ताला तोड़ा तथा भीतर प्रवेश किया। इस बीच सत्यनारायण का नशा सर चढ़ गया।

वही लोगों की भनक आने पर आरोपी मुकेश बैरवा भा गया। वही नशे में धुत्त होने की वजह से लोगों ने सत्यनारायण को दबोच लिया तथा आक्रोशित होकर उसकी धुनाई भी कर दी। पुलिस दूसरे आरोपी मुकेश की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d