Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के कासीर निवासी एक युवक के पिता की जानलेवा हमले की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई कर दो जनों को गिरफ्तार किया है।
सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह व करण सिंह ने बताया कि यह मामला पिछले दिनों कासीर निवासी कजोड़ मल प्रजापत ने दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसका पुत्र शिवराज नेगड़िया से अपनी परचून की दुकान बंद कर लौट रहा था। इस बीच रात 8 बजे बाइक सवार कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फूट गया था। वहीं ग्रामीणों ने उसे देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया था। यह हमला रास्ते की छांटी खोलते वक्त पीछे से किया गया। मामले में पुलिस ने महावीर पुत्र हजारी कीर तथा दीपक पुत्र रामराज की निवासी नेगडिया को गिरफ्तार किया है।



