Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News249 बरामद मोबाइल में से पांच देवली क्षेत्र के

249 बरामद मोबाइल में से पांच देवली क्षेत्र के


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक कार्यालय टोंक की ओर से गुमशुदा बरामद किए 249 मोबाइल में से पांच मोबाइल देवली थाना क्षेत्र के है। 

देवली थाना की सूचना के अनुसार इनमें तीन परिवादियों को मंगलवार को वितरण कार्यक्रम में फोन सौंप दिए गए हैं। जबकि दो अभी बाकी है। जिन्हें संभवत देवली थाना स्तर से ही दिया जाएगा। इन परिवादियों में महावीर सिंह पुत्र सूरजमल दरोगा निवासी तेजाजी का रास्ता सिरोही, नरेश कुमार पुत्र घासीलाल निवासी सीतारामपुरा तहसील दूनी, हंसराज पुत्र फूलचंद निवासी कासीर, राजेश कुमार मीणा पुत्र दयालराम निवासी जाल की ढाणी व बाबूलाल पुत्र छोटूलाल गुर्जर निवासी कटारिया का झोपड़ा देवीखेड़ा है। जिनके मोबाइल बरामद हुए थे। सभी पांचों जनों के मोबाइल एंड्राइड है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजश्री राज ने 35 लाख रुपए के 249 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d