Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनगर कीर्तन यात्रा का 28 को देवली में स्वागत

नगर कीर्तन यात्रा का 28 को देवली में स्वागत


Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटा के अगमगढ़ से धुआ कलां जाने वाली विशाल नगर कीर्तन यात्रा आगामी 28 फरवरी को देवली पहुंचेगी। जिसे लेकर स्थानीय संगत में उत्साह है।

प्रीतपाल सिंह ने बताया कि यह यात्रा दोपहर 2 बजे देवली पहुंचेगी, जिसका शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। स्थानीय संगत की ओर से यात्रा के स्वागत के साथ अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। जबकि 1 मार्च को धुआ कलां गुरुद्वारा में मेले का आयोजन होगा। इसी तरह देवली संगत के लिए 28 फरवरी को ही गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सुबह 10 बजे सुखमणि साहिब के पाठ किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे तक कीर्तन और अरदास का क्रम चलेगा, जिसके बाद गुरु का लंगर बरताया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d