Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित गुर्जर के मार्गदर्शन में नव मतदाता सम्मेलन सम्मान एवं संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक विशाल पार्थ ने भगवानपुरा थांवला (नासिरदा) निवासी नरेंद्र गुर्जर को देवली-उनियारा विधानसभा का नव मतदाता सम्मेलन सम्मान एवं संपर्क अभियान का संयोजक मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। संयोजक गुर्जर ने जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया



