Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन कर परिवहन करने के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया है। वही ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है।
थाना प्रभारी भंवरलाल के अनुसार पुलिस गश्त करती हुई रावता माताजी पहुंची। जहां एक ट्रैक्टर ट्राली बजरी से भारी आती दिखी। पुलिस ने चालक से पूछताछ में अपना नाम कन्हैयालाल पुत्र मोहनलाल लोधा निवासी राजमहल बताया। जिसके पास मौके से कोई वैध रवन्ना, रॉयल्टी नहीं मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर आरोपी कन्हैयालाल गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया।


