सांप आने से डरी महिलाएं
Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को शहीद पार्क के सामने स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की दीवार के पास चल रहे नरेगा सफाई कार्य के दौरान एक सांप निकलने से श्रमिकों में अफरा तफरी मच गई।
यह सांप एक नाले में दिखा, जिसे देखकर महिला श्रमिकों ने काम करने से इनकार कर दिया।जानकारी के अनुसार, यह एक रेट स्नेक (Rat snake) था, जो कि विषहीन होता है और आमतौर पर खेतों में चूहों और अन्य कीटों को खाकर फसलों की सुरक्षा करता है। यही वजह है कि इसे ‘किसान मित्र’ भी कहा जाता है। इसकी जानकारी पर सांपों के जानकार शादाब अख्तर, आशीष शर्मा और हंसराज कोली ने सांप को रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित रूप से निकाले जाने के बाद ही नरेगा कर्मचारी वापस अपने काम पर लौटी। गत दो दिन पूर्व में शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित एक मोबाइल की दुकान में भी इसी तरह एक सांप घुस गया था। जिसे रेस्क्यू किया गया।

मदरसा टीचर की अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल, देखिएं शर्मनाक हरकत का वीडियो


