Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskधूमधाम से रवाना हुई दो श्याम पदयात्राएं

धूमधाम से रवाना हुई दो श्याम पदयात्राएं


​Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीश्याम परिवार संस्था और श्याम सेवा समिति दोनों की ओर से मंगलवार को देवली से खाटू धाम के लिए दो अलग-अलग डाक निशान पदयात्राएं धूमधाम से रवाना हुईं।

​श्री श्याम परिवार संस्था (रजि.) देवली की 9वीं डाक निशान यात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे शिव मंदिर छतरी चौराहा देवली से शुरू हुई। पदयात्री पूरे जोश के साथ ‘हारे का वही सहारा है, यह सच्चा साथी हमारा है’ और ‘जो बन जाए मांझी मेरा, फिर दूर कहाँ जाना है’ सहित जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह यात्रा 31 घंटों में 84 कोस की दूरी तय करके खाटू धाम पहुँचेगी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ गया।​ इसी तरह श्याम सेवा समिति देवली की ओर से भी एक और डाक निशान पदयात्रा खाटूधाम के लिए रवाना हुई।

इस यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। ​दोनों पदयात्राओं में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जो अपने आराध्य के दर्शन के लिए पैदल ही लंबी दूरी तय करने को तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d