Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में कवि सम्मेलन आज होगा

देवली में कवि सम्मेलन आज होगा


​Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली द्वारा गणेश महोत्सव के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 2 सितंबर रात 8 बजे से अटल उद्यान (दशहरा मैदान) टीनशेड परिसर में होगा।

​इस कवि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। आमंत्रित कवियों में गौरव चौहान, सुमित ओरछा, प्रदीप पंवार, डॉ. आदित्य जैन, और सफिया असर सहित राष्ट्रीय स्तर के कवि शामिल हैं। इसके अलावा, गिरिराज आमेटा (राजस्थान हास्य कलाकार), राणा राजस्थानी, सूरत अजनबी, और डॉ. शुभम त्यागी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर को आमंत्रित किया गया है। जबकि अध्यक्षता नगर पालिका, देवली के अध्यक्ष नेमीचंद जैन करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधान पंचायत समिति बनवारी लाल और नगर पालिका के उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल है।

 

टोंक चाकूबाजी से जमकर बवाल, दो युवक हुए लहू लुहान, शहर में सनसनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d