Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतेजा दशमी महोत्सव: देहलवाल महाराज का मेला मंगलवार को

तेजा दशमी महोत्सव: देहलवाल महाराज का मेला मंगलवार को

“रात्रि जागरण आज”


​Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिरोही स्थित देहलवाल महाराज मंदिर में सोमवार रात तेजा दशमी को लेकर रात्रि जागरण होगा।कार्यक्रम के अनुसार इस आयोजन का कमेटी नवयुवक मंडल समस्त ग्राम सिरोही देवली द्वारा किया जा रहा है। ​

महोत्सव में मुख्य कलाकारों में नागर साहब और राकेश मारवाड़ी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। वही नृत्यांगना शबीना और चिंकी भी अपनी प्रस्तुति देगी। इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक लोक संस्कृति और धार्मिक भावनाओं को एक साथ लाना है। रात्रि जागरण से पहले देहलवाल महाराज की मनमोहक फूलों से झांकी सजाई गई। वहीं मंगलवार को मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन होगा। इसमें करीब 30 से 40 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे लेकर मंदिर समिति ने उपखंड अधिकारी देवली को पत्र लिखकर यातायात व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। इधर, देवली के समीप ऊंचा गांव में भी मंगलवार को मेले का आयोजन होगा। इससे पहले सोमवार रात जागरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d