Desk News 1 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गत दो माह में टोंक जिले में भारी वर्षा के मद्देनजर जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देशानुसार 42 दल गठित कर एक हजार 111 प्रारम्भिक शिक्षा विद्यालयों एवं 410 माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों के भवनों की स्थिति का सुरक्षा के मध्य सर्वे करवाया गया था।
जिले में सर्वे के बाद 56 विद्यालय सम्पूर्ण रुप से जर्जर एवं 47 विद्यालयों में जमींदोज होने योग्य आंशिक भवन पाए। गए। जिसमें 56 विद्यालय में से 52 विद्यालय एवं 47 विद्यालयों में से 26 विद्यालय के संबंध में जिला स्तरीय निष्पादक समिति द्वारा इन भवनों को नकारा घोषित करते हुए जमींदोज करने के आदेश जारी किए गए है। इसके पूर्व भी वर्ष 2022 से जून 2025 तक प्रारम्भिक शिक्षा के 29 एवं माध्यमिक शिक्षा के 30 विद्यालयों को जमीदोंज करने के लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा नकारा घोषित किया जा चुका है। जिनमें से अब तक 51 विद्यालय भवनों (26 प्राथमिक शिक्षा एवं 25 माध्यमिक शिक्षा) को भूमिदोज किया जा चुका है।
इसी तरह हाल ही में घोषित नकारा विद्यालयों में से 6 को भूमिदोज किया जा चुका है तथा शेष के संबंध में कार्यवाही चल रही है। जिन विद्यालयों को नकारा घोषित किया गया है। वहां पर छात्र-छात्राओं के अध्ययन की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है।


