Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेजादशमी के मौके पर श्री जाट विकास समिति देवली ने मंगलवार को सिरोही पहुंचने वाले वीर तेजाजी महाराज के दर्शनार्थियों और पदयात्रियों की सेवा की।
समिति द्वारा आयोजित इस शिविर में मैंगो जूस और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई, ताकि गर्मी में यात्रियों को राहत मिल सके। इस दौरान समिति अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष शिवजी राम चौधरी (सरोली), उदाराम चौधरी (देवली), नानूलाल जाट (देवली गांव), मंत्री तेजप्रकाश चौधरी (देवली), कोषाध्यक्ष बद्रीलाल जाट (सतवाड़ा) और उपाध्यक्ष रामनिवास जाट (लाखोंलाई) सहित सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी खेमराज चौधरी ने दी। उक्त सेवा शिविर समिति की सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



