Deoli News 8 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिक्षक संघ शेखावत की ओर से नवनियुक्त सीबीईओ अरुण कुमार शर्मा का सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें साफा बांधकर और माला पहनाकर सम्मान किया।
इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर चर्चा की गई। अरुण कुमार शर्मा ने शिक्षकों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि पूर्व सीबीईओ हरि नारायण वैष्णव के गत 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद अरुण कुमार शर्मा ने यह कार्यभार संभाला है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, मंत्री कैलाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री प्रमोद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास चौधरी, कल्पना मीणा, निर्मला मीणा और राजू शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।



