वक्ताओं ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया
Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री धाकड़ समाज कर्मचारी परिषद ढूंढाड़ क्षेत्र समिति 60 गाँव के तत्वाधान में चान्दली माता मण्डल देवली क्षेत्र की ओर से रविवार को नव वर्ष स्नेह मिलन और सेवानिवृत कर्मचारी सम्मान समारोह हुआ।
यह आयोजन श्री चान्दली माता स्थित धाकड़ धर्मशाला में हुआ। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपाल धाकड ने की। धाकड समाज कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष हेमराज धाकड द्वारा समाज के सेवानिवृत कर्मचारियों का स्वागत और कार्यकारिणी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। समाज के वक्ताओं ने बालिका शिक्षा तथा सामाजिक कुरीतियो को दूर करने पर बल दिया। डॉ. श्यामसुन्दर, गंगाराम, शंकर लाल व जवाहर ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में 150 कर्मचारियों में अपना परिचय प्रस्तुत किया, जिनका सम्मान किया गया।
वहीं समाज के 25 सेवानिवृत कर्मचारियों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में केकडी, सरवाड़, टोडारायसिंह, देवली, दूणी, मालपुरा के कर्मचारियों ने भाग लिया। मंच का संचालन रामलक्ष्मण नागर चान्दली व दुर्गालाल ने किया।


