Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023नामांकन भरने के बस तीन दिन शेष...

नामांकन भरने के बस तीन दिन शेष…

5 नवम्बर को अवकाश के कारण 6 नवम्बर आखरी तिथि, आज से गरमाएगा चुनावी मौसम

Deoli News 3 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शुक्रवार से अब विधानसभा चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन दिन शेष बचे है। इस दरम्यान 5 नवम्बर को राजकीय अवकाश के चलते नामांकन नही भरे जा सकेंगे। जबकि 6 नवम्बर नामांकन भरने की आखरी तारीख होगी।

देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में आज से उम्मीदवारों का शक्तिपरीक्षण नजर आने लगेगा। कांग्रेस, आरएलपी व आमआदमी पार्टी के प्रत्याशियों की और से अब हर दिन अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने का का सिलसिला शुरू होने वाला है। ये दौर 6 नवम्बर को थमेगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 9 नवम्बर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि है। उम्मीद है 10 नवम्बर के बाद चुनावों में डटे उम्मीदवार गांवों, कस्बों, शहरों में जनसभाएं करेंगे और मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने की अपील के साथ दौरे होंगे।

जबकि 3 नवम्बर, 4 नवम्बर और 6 नवम्बर की तारीखें उम्मीदवारों के लिए शक्ति परीक्षण के दिन होंगे। नामांकन पत्र भरने के दौरान हर उम्मीदवार चाहेगा कि ज्यादा से ज्यादा समर्थकों की भीड़ नजर आए, जिससे चुनावी माहौल बनाने में सुगमता रहे। चुनाव कार्यालयों के उदघाटन के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें, रणनीति तैयार करने, रूठो को मनाने जैसे दौर भी चलेंगे। लिहाजा ये तय है 10 नवम्बर के बाद चुनावी हलचलें बढ़ेगी। लेकिन दीपावली के बाद इसमें बहुत तेजी आने की उम्मीदें है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d