Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी विधानसभा चुनाव में देवली-उनियारा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना आगामी 6 नवंबर को अपना नामांकन भरेंगे।

यूथ कांग्रेस देवली के अध्यक्ष राहुल बलसोरा ने बताया कि इससे पहले सभी समर्थक व कार्यकर्ता सवाईमाधोपुर रोड उनियारा स्थित अंबेडकर भवन में एकत्रित होंगे। इसके बाद मीना समर्थको के साथ खतौली गेट, जोशीयों का मोहल्ला, कटला गेट, सदर बाजार, रघुनाथ जी मंदिर, बस स्टैंड समेत प्रमुख मार्गो से होकर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय उनियारा पहुंचेंगे। जहां वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बलसोरा ने समर्थको से अधिक संख्या में नामांकन में पहुंचने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मीना के नामांकन दाखिल करने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उल्लेखनीय की 6 नवंबर तक प्रदेश की विभिन्न सीटों पर प्रत्याशी नामांकन भर सकेंगे। बता दे कि मौजूदा स्थिति में स्थानीय विधानसभा पर कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी व आरएलपी के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है।



