Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहु दिव्यांगता विद्यालय पनवाड़ रोड़ देवली
में गुरुवार को विधानसभा चुनाव को लेकर दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत
चार्ट (चित्र पोस्टर) व निबंध प्रतियोगिता हुई।
प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने बताया कि मानसिक दिव्यांग व मूक बधिर छात्र-छात्राओं ने 25 नवम्बर को सभी दिव्यागों को मतदान करने का संदेश दिया। संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान, कार्यालय अधीक्षक।गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखाकार सत्यनारायण सैन, कोर्स कोर्डिनेटर अंशु शर्मा, जगत
बहादुर यादव, कृष्णा देवी, अभिजीत यादवnविद्यालय प्राचार्य महेश कुमार शर्मा आदि थे।
“मेहंदी बनाकर संदेश दिया”
राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी बनाकर छात्राओं द्वारा मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। गजेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सभी छात्राओं से मतदान संकल्प पत्र भरवाए गए। कार्यक्रम में डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. भवानी शंकर नोगिया, डॉ. परशुराम मीणा, नितेश आदि उपस्थित थे।




