Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023दूनी में रंगोली बनाई व देवली में हाथों पर मेहंदी सजाई

दूनी में रंगोली बनाई व देवली में हाथों पर मेहंदी सजाई

स्वीप कार्यक्रम

Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

भू अभिलेख निरीक्षक युगल किशोर पारीक ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम प्रभारी दूनी तहसीलदार रामसिंह मीणा, सीडीपीओ रिचा भाटी, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड पर “आओ मतदान करें” स्लोगन के साथ रंगोली सजाई । इससे पहले विद्यालय के स्टाफ ने मतदान संकल्प पत्र भरकर विद्यालय से मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। सीडीपीओ ने उपस्थित मतदाताओं से आने वाली 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आह्वान किया।

छात्राओं ने चित्रकला से व मेहन्दी लगाकर दिया मतदान करने का संदेश

Deoli News : स्वीप कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता को लेकर महात्मा गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) देवली की छात्राओं ने चित्र बनाकर व हाथों में मेहन्दी लगाकर मतदान करने का संदेश दिया है। इसे लेकर महात्मा गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में अध्ययनरत छात्राओं ने चित्रकला व हाथों में मेहन्दी लगाकर 25 नवम्बर को मतदान करने का संदेश दिया है।

कार्यक्रम अधिशाषी अधिकारी छगनलाल यादव, प्रधानाचार्य सुशीला मीणा , चन्द्रप्रकाश चौधरी कनिष्ठ अभियन्ता विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d