Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजीव गांधी ओलंपिकमतदाता जागरूकता शपथ दिलाई, संकल्प पत्र भरवाया

मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई, संकल्प पत्र भरवाया


Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा आम चुनाव को लेकर गुरुवार को सहायक रिटर्निग अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने मतदाताओं को जागरूकता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर 500 संकल्प पत्र भरवाए गए। यह जागरूकता कार्यक्रम न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ। इसमें उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, न्यायिक अधिकारी लोकेश कुमार, संयोगिता गहलोत, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, तहसीलदार देवली रामकल्याण मीणा, अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ समेत तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय, न्यायालय देवली के कर्मचारी व अभिभाषक मौजूद थे।

इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में विधानसभा चुनाव को लेकर शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में शिक्षक, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम जनता से हस्ताक्षर कराकर आम चुनाव में जागरूक होकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प पत्र भरवाया। छात्राओं द्वारा मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर विभिन्न पोस्टर बनाएं।

स्वीप कार्यक्रम प्रभारी राजेश, शिवपाल मीणा, बीएलओ अनिल कुमार टेलर, व्याख्याता पारस मीना, नीरज जैन, हनुमान जाट, सुगन चंद कुमावत मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d