Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रोडवेज बस स्टैंड के निकास द्वार से पूर्व बने नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। जिनकी वजह से दुर्गंध फैल रही है तथा पानी का बहाव रुका हुआ है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह नाला कीचड़, पॉलिथीन आदि से चौक हो चुका है। जिसकी वजह से पानी का बहाव थमा हुआ है। वही लगातार कीचड़ भरे रहने से दुर्गंध फैल रही है। यदि इसकी सफाई नहीं की गई तो पानी सड़क पर बहाने लगेगा। इसी तरह शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित सुलभ शौचालय की स्थिति भी खराब है। जहां यूरिनल पोट निकासी के अभाव में भरे पड़े हैं। वहीं गंदगी से आसपास यूरिनल की बदबू फैल रही है। यूरिनल पोट में शराब व पानी की बोतल बिक्री पड़ी है। लेकिन उनकी सफाई नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। जिसे साफ करने की लोगों की मांग है।



