Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के हनुमान नगर कोटा रोड कॉलोनी के निवासियों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी, थाना प्रभारी हनुमान नगर एवं सरपंच कुचलवाड़ा कला को ज्ञापन सौपकर पानी निकासी की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि यह समस्या कोटा रोड स्थित बोस भवन की गली में है। यहां एक व्यक्ति ने मोहल्ले में कॉलोनी काटी है। वही पानी की निकासी को रोक दिया। जिसे कॉलोनी के घरों के बाहर पानी जमा है। इससे लोग परेशान है। निकासी के अभाव में पानी का भराव बना हुआ है। क्षेत्रवासी इस समस्या से परेशान हो चुके हैं। ज्ञापन सौंपने में हंससिंह मीणा, कन्हैया लाल रेगर, नंद किशोर, देवेंद्र, गणेश कुमार, शिव सिंह, सोजीराम मेघवंशी, सुखपाल, आशा, सुनील, रोशनी देवी समेत मौजूद थे।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिश के अनुसार ही उर्वरक प्रयोग करे



