Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चांदली में अगले वर्ष 11 फरवरी को आयोजित होने वाले चोपदार समाज के द्वितीय निःशुल्क विवाह सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से समाज की बैठक आयोजित हुई।
इसकी शुरुआत ध्वज स्थापना की रस्म के साथ की गई। ध्वज स्थापना के लिए लगाई गई बोली में 63 हजार रुपए की उच्चतम बोली टोडारायसिंह निवासी मोहन लाल द्वारा दी गई। जिनका साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद उन्हें घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मातेश्वरी परिक्रमा मार्ग से होता हुआ चोपदार समाज की धर्मशाला तक पहुंचा, जहां विधिवत रूप से ध्वज की स्थापना की गई। हेमराज पंवार (कनवाडा) ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विवाह सम्मेलन की कार्य समिति के साथ समाज के बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।



