Monday, July 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनवल सर्वसम्मति से पारीक सेवा समिति देवली के अध्यक्ष निर्वाचित

नवल सर्वसम्मति से पारीक सेवा समिति देवली के अध्यक्ष निर्वाचित


Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पारीक सेवा समिति जिला टोंक के अध्यक्ष कमलेश पारीक के निर्देशन में रविवार को देवली तहसील अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश पारीक ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। जिला महामंत्री अविनाश पारीक ने बताया कि देवली तहसील अध्यक्ष पद पर (आवा) निवासी नवल किशोर पारीक को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। यहां जिलाध्यक्ष कमलेश पारीक ने समाज को संगठित रहकर कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु पारीक ने समाज को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की बात कही। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेश पारीक (निवाई), जिला सह कोषाध्यक्ष आनंद पारीक, जिला संगठन मंत्री देवेंद्र पारीक और वंश प्रदीप पारीक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। तहसील कार्यकारिणी के लिए गंगागुरिया बालाजी स्थान पर आयोजित बैठक में भी नवल किशोर पारीक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिनका लोगों ने माल्यार्पण किया।

इस दौरान समाज के लक्ष्मीकांत, रामविलास पारीक, जगदीश, शिव शंकर, अशोक कुमार, दुर्गालाल, बद्रीलाल, कैलाश, श्याम लाल, बालकिशन, राजेंद्र, दिनेश (केकड़ी), दिनेश (राजमहल), सत्यनारायण (देवली गांव), सत्यनारायण (चांदली), महेश, राजेश (दूनी), श्याम सुंदर, मोनू, राघवेंद्र, शिव रतन, बृजेश, तेजेंद्र पारीक (देवली), सुरेश, विष्णु और चंद्र प्रकाश पारीक सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here