Sunday, June 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिखिल भारत बंगाली समन्वय समिति राजस्थान का अधिवेशन संपन्न

निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति राजस्थान का अधिवेशन संपन्न

प्रतिभाओं का सम्मान किया


Deoli News 14 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की बंगाली कॉलोनी में निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति राजस्थान का अधिवेशन 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से देवली के अशोक मंडल को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के एडवोकेट आरआर बाग उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवली नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद जैन और कोटा नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं मेला अध्यक्ष राम मोहन मित्र ने कार्यक्रम में मौजूद थे। अधिवेशन की अध्यक्षता स्वप्न कुमार विश्वास ने की। इस अवसर पर विश्वजीत राय, गोकुलदास, सुनील तरफदार, संजय बनर्जी, किशोर विश्वास, विशाल मंडल, सुबोध मंडल, मनोरंजन विश्वास, संजीव राय, सुखमल विश्वास, कृष्णकांत विश्वास, तपन मंडल, दीपंकर मंडल, दीपक सरकार, समीर, वीरेंद्र मंडल, राहुल दास, सूरज, निशिकांत, मुकुल और सुधीर रंजन उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बंगाली संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान समाज के उत्थान, संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में नई जिला एवं प्रदेश कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें मनोरंजन विश्वास को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव राय को महासचिव, विश्वजीत राय को प्रदेश उपाध्यक्ष, विशाल मंडल को कैशियर और राहुल दास को युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सुबोध मंडल को बारां (बारां) जिला अध्यक्ष, राजू विश्वास को टोंक (टोंक) जिला अध्यक्ष और वीरेंद्र मंडल को (जोधपुर) जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d