Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मनिरंकारी मंडल का महिला संत समागम व फागोत्सव रविवार को

निरंकारी मंडल का महिला संत समागम व फागोत्सव रविवार को


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निरंकारी मण्डल देवली ब्रांच की ओर से महिला संत समागम कार्यक्रम 17 मार्च सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगा।

देवली ब्रांच के इंचार्ज के अनुसार शेरू सिंह प्रतिहार ने बताया कि महिला संत समागम का आयोजन निरंकारी सत्संग भवन मोरला चौराहे पर होगा। इसमें कोटा से बहन सुमित्रा रावल द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। महिला संत समागम में देवली सहित आसपास की ब्रांचों की महिला हिस्सा लेकर अपनी आध्यात्मिक कविताएं, गीत, भजन, कथा की प्रस्तुति दी जाएगी। संत समागम के बाद सामूहिक लंगर का आयोजन होगा।

भजनों की प्रस्तुति एवं फागोत्सव भी होगा

शहर के एजेंसी एरिया में स्थित भंवरथला हाउस में 17 मार्च को भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं फागोत्सव का आयोजन भी होगा। शिवप्रताप सिंह के अनुसार यहां गोवत्स योगेश पाराशर दोपहर 12 बजे से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं राधारानी व कान्हा के साथ फागोत्सव खेला जाएगा। इसके बाद ठाकुरजी के भोग लगाकर सामूहिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d