Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मनिर्जला एकादशी पर ठंडाई व शरबत का वितरण

निर्जला एकादशी पर ठंडाई व शरबत का वितरण


Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्जला एकादशी के मौके पर मंगलवार को शहर के कई जगहों पर समाजसेवी संस्थाओं व लोगों की ओर से आमजन को ठंडाई व शरबत का वितरण किया गया।

इससे पहले सोमवार शाम शहर के लक्ष्मी मार्केट में श्याम भक्तों की ओर से ठंडाई का वितरण किया गया। यहां आस-पास के दुकानदारों तथा राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। इधर, मंगलवार को अमरनाथ सेवा मंडल देवली की ओर से बस स्टैंड परिसर में बस यात्रियों,, राहगीरों को शरबत पिलाया गया। मंडल से जुड़े किशन साहू ने बताया कि गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड परिसर में शीतल पर शरबत का वितरण किया गया। जिससे लोगों को राहत मिली। इसी प्रकार शहर के ज्योति मार्केट में मंगलवार को खाटू श्याम डाक निशान यात्रा की ओर से राहगीरों को ठंडाई का वितरण किया गया। यह जानकारी गोपाल टेलर ने दी। निर्जला एकादशी इस बार दो दिन मानी गई है। उदया तिथि के अनुसार मंगलवार को निर्जला एकादशी मानी गई है। जबकि कई श्रद्धालुओं ने सोमवार को भी निर्जला एकादशी मानी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बिना जल के एकादशी का उपवास किया तथा मंदिर में जल कलश, फल व पंखी भेंट की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d