Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली अनिशा शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं डोर स्टेप काउंसलिंग के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई।
समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर प्रदेश के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यहां बैठक में न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के दौरान 19 एवं 20 जून को विशेष डोर स्टेप काउंसलिंग होगी। मीटिंग के दौरान उपस्थिति उपखण्ड कार्यालय, पंचायत समिति, नगरपालिका, तहसील कार्यालय, चिकित्सा विभाग के अधिकारी को आमजन को सरकारी योजनाओं राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनवाने तथा चिकित्सा आदि सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान बैंक, जलदाय विभाग, विद्युत निगम, बीएसएनएल के अधिकारियों को आमजन के खाते खोलने एवं वसूली के लिए लंबित खातों में प्रिलिटिगेशन प्रकरण प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान वीरेन्द्र शक्तावत तहसीलदार, थानाधिकारी राजकुमार, ईओ पवन कुमार शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश, कनिष्ठ अभियंता पीएचईडी हीना वैद्य, डीके जैन एईएन विद्युत निगम, शिवजी सिंह मीना अतिरिक्त बीडीओ, अमरनाथ मीणा, शाखा प्रबन्धक बैंक ऑफ बडौदा, शिशिरंजन शाखा प्रबन्धक इण्डियन ओवरसीज बैंक सहित उपस्थित थे।



