Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से रविवार 15 फरवरी को देवली के दशहरा मैदान स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगेगा।


शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा, इसमें नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का अत्याधुनिक तकनीक से नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड या राशन कार्ड की फोटो प्रति और मोबाइल नं लाना अनिवार्य होगा, जबकि साथ आने वाले परिजनों को अपने भोजन और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि विशाल आई हॉस्पिटल में आरजीएचएस की भी सुविधा है, जो सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए उपयोगी है।


