Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsनि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं नेत्र ऑपरेशन शिविर एक सितंबर को

नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं नेत्र ऑपरेशन शिविर एक सितंबर को

पोस्टर विमोचन किया


Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी समाज देवली, जीवन रेखा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जयपुर, माहेश्वरी आई हॉस्पिटल देवली एवं अंकुर ईएनटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में आगामी एक सितंबर को देवली नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा।

इसे लेकर शिविर का पोस्टर विमोचन किया गया। माहेश्वरी सभा टोंक के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी ने बताया कि यह शिविर शहर के जयपुर रोड स्थित इमानुएल स्कूल के पीछे माहेश्वरी भवन में आयोजित होगा। इसमें एक सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर लगेगा। वहीं 2 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मोतियाबिंद, काला पानी का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। इसी प्रकार एक सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। उक्त हेल्थ कैंप में जीवन रेखा हॉस्पिटल के न्यूरोफिजिशियन डॉ. आशीष गुप्ता, यूरोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गोयल व ऑर्थोपेडिक्स (घूटना, कुल्हा, जांघ) जोड़ प्रत्यारोपण स्पेशलिस्ट डॉ. विजय पिलानिया रोगियों की जांच का नि:शुल्क परामर्श देंगे। इसी तरह डॉ. शिवशंकर लाठी नेत्र रोग विशेषज्ञ रोगियों की निःशुल्क जांच कर ऑपरेशन करेंगे।

वहीं ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव व्यास भी नि:शुल्क परामर्श देंगे। रोगियों के रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर ही होंगे। यहां आंखों के ऑपरेशन के लिए आने वाले रोगियों को आधार कार्ड की कॉपी साथ लानी होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d