Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बीसलपुर बांध में पानी का जलस्तर अब आरएल 313.50 मीटर की ओर अग्रसर है।
फिलहाल अभी भी यह आंकड़ा छूने में 11 सेंटीमीटर पानी की और आवश्यकता है। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बीगोद स्थित त्रिवेणी पर 2.45 मीतरीका का गेज चल रहा है। जबकि यह गेज बुधवार को 2.40 मीटर था। वही बांध का जलस्तर गुरुवार सुबह 10 बजे तक आरएल 313.39 मीटर हो गया। इस जलस्तर के अनुसार बांध में अब 24.311 टीएमसी पानी हो चुका है। हालांकि बांध में लगातार पानी की आवक हो रही है। लेकिन यह आवक बेहद धीमी है। बता दे कि बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर एवं 38 टीएमसी पानी है। हालांकि अब पानी का विस्तार पहले की अपेक्षा अधिक होगा। लिहाजा जलस्तर बढ़ाने में जोर लगेगा।



