Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकीचड़ में फंसे युवक को बाहर निकाला

कीचड़ में फंसे युवक को बाहर निकाला


Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गणेश रोड स्थित भांड कॉलोनी में गुरुवार को कोटा निवासी एक युवक खाली भूखंड के कीचड़ में फंस गया।

लोगों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहीं देवली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से उक्त युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि यह युवक ललित पुत्र गंगासिंह राजपूत निवासी सुंदर नगर, जंक्शन क्षेत्र कोटा है, जो कॉलोनी के एक खाली क्षेत्र में भरे कीचड़ व पानी में फंस गया। हेडकांस्टेबल सैयद जावेद ने बताया कि यह युवक गुरुवार सुबह अंधेरे होने के चलते कीचड़ में फंस गया। बाद में लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जहां युवक फंसा था, वहां घुटने से अधिक पानी था। इस वजह से वह निकल नहीं सका। बाद में कॉलोनी के लोगों के सहयोग से युवक को बाहर निकाला और पुलिस ने उसका इलाज कराकर कोटा के लिए रवाना कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d