Monday, August 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनेट-सर्वर समस्या से परेशान जमाकर्ता, एजेंटों ने बताई समस्या

नेट-सर्वर समस्या से परेशान जमाकर्ता, एजेंटों ने बताई समस्या


Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपडाकघर देवली में आए दिन नेट एवं सर्वर डाउन रहने तथा सिस्टम संबंधी तकनीकी परेशानियों के चलते जमाकर्ताओं को हो रही परेशानी को लेकर डाकघर के एजेंटों ने पोस्ट मास्टर से बात कर समस्या से अवगत कराया।

एजेंटों ने टोंक सुपरिंटेंडेंट से भी फोन पर चर्चा कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। एजेंटों ने बताया कि नेट एवं सर्वर की समस्या के कारण कई बार आवश्यक भुगतान सहित अन्य डाकघर संबंधी कार्य नहीं हो पाते। जमाकर्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। विशेष रूप से आवश्यकता के समय भुगतान के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सर्वर या सिस्टम की समस्या के कारण लेनदेन प्रभावित होने से उपडाकघर में अनावश्यक भीड़ भी बढ़ रही है। डाकघर एजेंटों ने पोस्ट मास्टर के समक्ष समस्या रखते हुए देवली उपडाकघर की तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करवाकर नेट एवं सर्वर की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की।

साथ ही लेनदेन के लिए दो काउंटर की व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग रखी, ताकि जमाकर्ताओं को समय पर सुविधा मिल सके और भीड़ से राहत मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here