Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनेशनल जंबूरी के लिए दल रवाना, जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व

नेशनल जंबूरी के लिए दल रवाना, जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व


Deoli News 19 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली से नेशनल जंबूरी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में भाग लेने के लिए पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के 8 स्काउट का दल बुधवार को रवाना हुआ।

दल को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव, एसीबीईओं अरुण शर्मा, स्काउट गाइड के मंडल आजीवन सदस्य अंकित जैन डाबर, शाला प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा व स्काउट सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीबीईओ वैष्णव ने कहा कि जंबूरी अनुशासन, समर्पण और सृजनात्मकता की सर्वोच्च पाठशाला है, इसमें भाग लेना गौरव की बात है। स्काउट सचिव प्रजापत ने बताया कि यह दल जयपुर में स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र पर तीन दिवस जंबूरी प्रतियोगिताओ का पूर्वाभ्यास करेंगे। इसके बाद 21 नवंबर को स्काउट स्पेशल ट्रेन द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे। स्काउटर मुकेश प्रजापति व अनिल गौतम ने बताया कि नेशनल जंबूरी का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, इसमें देश के करीब 35 हजार स्काउट गाइड भाग लेंगे।

वहीं सार्क देशों के एक हजार स्काउट गाइड भी भाग ले रहे है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य रेखा मीणा, विद्यालय स्टाफ मनीष चाष्टा, बलवीर मीणा, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, बलराम मीणा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र मीणा समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d