Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनाबालिग छात्रा से अनैतिक आचरण : अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज

नाबालिग छात्रा से अनैतिक आचरण : अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज


Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय विद्यालय देवली की कक्षा 11 की एक नाबालिग छात्रा के साथ विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर अनैतिक आचरण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

छात्रा के पिता ने इसे लेकर देवली थानाधिकारी को लिखित शिकायत दी है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार विद्यालय के शिक्षक पर आरोप है कि वह आए दिन नाबालिग छात्रा के साथ अनैतिक संबंध बनाने के लिए उसका पीछा करते हैं। इसके अलावा शिक्षक कथित तौर पर छात्रा को फोन पर अश्लील संदेश भेजते हैं और उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 15 नवम्बर को भी आरोपी शिक्षक छात्रा के घर के आसपास घूमते हुए देखे गए थे। यह शिकायत सोमवार को दी गई है।

Oplus_16908288

https://thepoliticaltimes.live/a-bjp-leader-stopped-congress-mla-harish-chaudhary-by-holding-his-hand-causing-a-commotion-at-the-event-find-out-why

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d