Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की है। इसे लेकर 4 नवंबर से 18 नवंबर तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान किए।
साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवधि में बिना हेलमेट टू-व्हीलर चलाने वाले 5 चालकों के खिलाफ चालान किए गए हैं। वहीं 185 एमवी एक्ट के तहत 24 व कारों पर काली फिल्म के मामले में 51 चालान की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा 22 चालान बिना सीट बेल्ट, 6 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और अन्य 34 चालान किए गए हैं। इसी तरह 207 एमवी एक्ट के तहत भी तीन चालान बनाए गए हैं।
उधर, लुहारी कलां स्थित शहीद की प्रतिमा खंडित करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी जीतू कालबेलिया को सोमवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।


