Deoli News 16 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के पनवाड़ गांव से गत एक पखवाड़े पूर्व गुम हुई बालिग युवती शुक्रवार को यहां हाईकोर्ट का आदेश लेकर देवली थाने पहुंची। यहां उसने अपने शादी के दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए हैं।
सहायक उप निरीक्षक करण सिंह ने बताया कि यह युवती 23 वर्षीय है। इसके मामले में परिजनों ने गति 30 जनवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को वह हाईकोर्ट का आदेश लेकर पहुंची। उक्त युवती ने अपने प्रेमी लोकेश के साथ शादी कर ली है। इस पर पुलिस ने आदेश लेकर युवती को उसके माता-पिता से मिला दिया है। वहीं उक्त युवती अपने पति के साथ चली गई।


