Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजागरूक व सतर्क रहकर साइबर अपराध से बचे

जागरूक व सतर्क रहकर साइबर अपराध से बचे


Deoli News 16 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां देवली थाना परिसर में शुक्रवार को साइबर थाना टोंक से आए पुलिसकर्मियों ने आमजन को साइबर क्राइम से संबंधित अहम जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इसे लेकर साइबर एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल राजेंद्र व पुलिसकर्मी अशोक देवली थाने आए। जिन्होंने थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव की मौजूदगी में आमजन को जागरूक किया। दोनों पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होने पर एक घंटे के भीतर 1930 नंबर पर कॉल कर जानकारी देनी चाहिए, ताकि समय रहते हैं अकाउंट होल्ड किया जा सके। वही अग्रिम कार्रवाई की जा सके। इसी तरह मोबाइल पर आए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें। ऐसा करने से मोबाइलधारक की गोपनीय जानकारी साइबर अपराधी तक पहुंच जाती है। इसके अलावा अपने एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, फोन पर मांगे जाने वाले ओटीपी नंबर किसी को नहीं देने चाहिए। ऐसा करने पर निश्चित तौर पर व्यक्ति के साथ ठगी होती है। ऐसे में आमजन को सतर्क व जागरूक रहकर ही इन अपराधों से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d