Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationन्यूज़ इंपैक्ट : मकान पर नंबर प्लेट लगाने के मामले में बीडीओ...

न्यूज़ इंपैक्ट : मकान पर नंबर प्लेट लगाने के मामले में बीडीओ ने आदेश निकालकर लगाई रोक

हरकत में आया पंचायत समिति प्रशासन


Jahazpur News 13 जुलाई (आज़ाद नेब) ग्रामीणों से मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के नाम पर एक एनजीओ द्वारा अवैध वसूली का मामले पर शनिवार को बीडीओ ने आदेश निकालते हुए रोक लगा दी।

प्रीवियस न्यूज़

घरों पर नंबर प्लेट लगाने के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली

उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति क्षेत्र के मकानों पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नारों युक्त एल्युमिनियम नंबर प्लेट लगाने को लेकर पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने एक एनजीओ को नंबर प्लेट लगवाने के लिए निर्देश दिए थे। उक्त मामले को लेकर शनिवार को दैनिक ब्यूरो खबर प्रसारित की। इसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने तत्काल एक आदेश जारी कर इस पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी। खास बात यह है कि इस संबंध में सरकार ने कोई फरमान जारी नहीं किया है और न ही पंचायती राज विभाग ने, फिर भी मनमर्जी हो रही थी। इस मामले को लेकर पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा था कि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शाहपुरा के आदेश अनुसार निर्देश जारी किया किए थे। जबकि जिला परिषद ने इस आदेश को पूर्व में विड्रोल कर लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d