Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsपंचायत कनिष्ठ सहायक को धमकाने व दस्तावेज फाड़ने के मामले में मंत्रालयिक...

पंचायत कनिष्ठ सहायक को धमकाने व दस्तावेज फाड़ने के मामले में मंत्रालयिक कर्मचारी ने सौपा ज्ञापन


Jahazpur News 7 फरवरी (आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत बेई में कार्यरत कनिष्ठ सहायक को धमकाने, गाली-गलौच कर छीना झपटी, मारपीट कर सरकारी दस्तावेज फाड़ने के मामले को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बुधवार को जिला कलक्टर के नाम पंचायत समिति विकास अधिकारी संजय मोदी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया कि बेई में कार्यरत कनिष्ठ सहायक परवेज आलम 6 फरवरी को कार्यालय ग्राम पंचायत में शासकीय कार्य कर रहा था। इस दौरान शाम को लालाराम मीणा पुत्र कल्याण मीणा निवासी चतुर्भुजपुरा (बेई) ने कर्मचारी से गाली-गलौच कर छीना झपटी की। वहीं धक्का-मुक्की कर मारपीट की है। इसके बाद सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और कहा कि नरेगा में दूसरे व्यक्ति के नाम नहीं आ रहे है। इसके अलावा साइड पर चेक करने आने के दौरान जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़ित मानसिक अवसाद में है। पुलिस थाना शक्करगढ़ को घटना की रिपोर्ट दी गई। जिसे भी पुलिस ने भी गंभीरता से नहीं लिया। अब तक दोषी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

ज्ञापन सौपने में शांतिलाल मीना, कांता मीना, बद्रीलाल धाकड़, प्यारेलाल मीना, नारायण लाल, शाहिद, भागचंद, मुकेश मीना, रेखा वर्मा, इंद्रा देवी सहित पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d