Saturday, September 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपंचायत चुनाव: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के आवेदनों की होगी जांच

पंचायत चुनाव: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के आवेदनों की होगी जांच

निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश


Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के निरंतर अद्यतन प्रक्रिया में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली की सूचना के मुताबिक आयोग के अनुसार नगरीय निकायों की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं द्वारा आगामी पंचायत चुनाव में भाग लेने की मंशा से पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के आवेदन किए जा सकते हैं। इसे देखते हुए आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गहनता से जांच कर ही निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही पंचायत आम चुनाव की लोक सूचना जारी होने से 10 दिन पूर्व तक प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के दौरान अधिक उम्र वाले आवेदकों के मामलों में यह जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी कि उनका नाम नगरीय निकाय की मतदाता सूची में तो नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here