Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। नगर पालिका परिसर स्थित नेहरू उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
वक्ताओं ने नेहरू के जीवन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने भारत में पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की, देश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले आईआईटी आईआईएम, एम्स जैसे उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना की। इस सभा में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश गर्ग, विनोद पुजारी, टीकम चंद सेन, रमेश गोयल, पार्षद सत्यनारायण सरसडी, सत्यनारायण बूलिया, कुन्दन नथैया, पार्षद पंकज जैन सर्राफ़, राम निवास मीणा, रोहित चंदेल, राजीव जैन, नीरज शर्मा, राहुल सुवालका, मोती लाल ठागरिया, डॉ. प्रेमचंद तुनगारिया, राजू पाठक, और अम्बालाल मौर्य सहित मौजूद थे।



