Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceपटवार संघ ने जिला स्तर पर रैली निकाली और प्रदर्शन किया

पटवार संघ ने जिला स्तर पर रैली निकाली और प्रदर्शन किया

जिला कलक्टर को मांग पत्र सौपा


Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर टोंक जिले के सभी पटवारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलेभर से करीब 300 पटवारी ने उक्त रैली और प्रदर्शन में भाग लिया।

पटवार संघ उप शाखा देवली के महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि इससे पहले जिले की सभी उपशाखाओं की ओर से कार्य बहिष्कार किया गया और धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई। इसके बावजूद मांगे पूरी नहीं होने पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर विरोध व्यक्त किया गया। पटवारियों ने जिला मुख्यालय पर डाक बंगले से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। वहीं जिला कलक्टर टोंक को ज्ञापन सौंपकर 10 सूत्रीय मांग पत्र सौपा। उन्होंने बताया कि पहले 9 सूत्रीय मांग थी। इसमें दसवीं मांग 3600 पे ग्रेड की भी शामिल की गई है।

बता दें कि संघ की गिरदावरी एप में मांगों में अपेक्षित आवश्यक संशोधन, पटवार संघ सर्वेयर नियुक्ति का विरोध, पटवार मण्डल एवं भूअभिलेख निरीक्षक वृत्त की वित्तीय स्वीकृति जारी करने, लंबित डीपीसी, तहसीलदार में पदोन्नति कोटा बढ़ाने, तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक संवर्ग के कोटे का पुनर्निर्धारण करवाने आदि मांग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d